Wah Shakti Hamain Do Daya Nidhe

वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें!

पर-सेवा पर-उपकार में हम,जग-जीवन सफल बना जावें!

हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के सेवक बन संताप हरें!

जो हैं अटके, भूले-भटके,उनको तारें खुद तर जावें!

वह शक्ति हमें दो दयानिधे,कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें!

छल, दंभ-द्वेष, पाखंड-झूठ,अन्याय से निशिदिन दूर रहें!

जीवन हो शुद्ध सरल अपना,शुचि प्रेम-सुधा रस बरसावें!

वह शक्ति हमें दो दयानिधे,कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें!

निज आन-मान, मर्यादा का प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे!

जिस देश-जाति में जन्म लिया,बलिदान उसी पर हो जावें!

वह शक्ति हमें दो दयानिधे,कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें!

पर-सेवा पर-उपकार में हम,जग-जीवन सफल बना जावें!

वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें!

Leave a Comment

×
📩 Newsletter
Join for weekly wisdom.
Explore: